Featured Post

परिचय

 नाम -इंजी. अवधेश कुमार सक्सेना पिता का नाम- स्व.श्री मुरारी लाल सक्सेना शैक्षणिक योग्यता - DCE(Hons.),B.E.(Civil), MA ( Sociology), LL.B., ...

Friday, October 29, 2021

ग़ज़ल के वारे में

 ग़ज़ल का मदरसा -16 

==============

आदरणीय R.s. Bagga जी के आदेश के अनुसार "ग़ज़ल का मदरसा " इस आयोजन का सौलहवाँ अंक लेकर नाचीज़ आप की सेवा में हाज़िर है | "ग़ज़ल का मदरसा " की पिछली 15  कड़ियों पर आपकी प्रतिक्रियाएं देखकर ख़ुशी हो रही है| जो लोग अभी तक नहीं देख पाए हैं उनके लिए इस अंक में लिंक उपलब्ध है ,पुरानी सभी कड़ियाँ देख सकते हैं , शेयर कर सकते हैं | कहीं पर कॉपी करके सेव कर सकते हैं |पिछले अंक में फिल्मों धुनों पर आधारित बह्र के बारे में जानकारी दी गई थी | इस बार कुछ और बहूर और उन पर फ़िल्मी गीतों की जानकारी का संकलन प्रस्तुत है |

**

पाठ 12 (3 ) -फ़िल्मी धुनों का प्रयोग

=======================

अगले पाठों में आपको हर लोकप्रिय बह्र पर मेरी एक ग़ज़ल के माध्यम से अभ्यास करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा | बह्र साधने के लिए सबसे सरल उपाय है फ़िल्मी गीतों की धुनें | इन फ़िल्मी धुनों पर गुनगुनाकर यदि शेर की पंक्तियाँ लिखी जाये तो निश्चित रूप से बह्र में कोई रूकावट नहीं होगी |मैंने स्वयं फ़िल्मी धुनों के आधार पर ही बह्र साधना सीखा है ,अब मुझे किसी भी बह्र में लिखने में कोई दिक्कत नहीं होती है | मेरी हर ग़ज़ल के एक शेर की "तक़्तीअ " भी इन पाठों में दी जाएगी | जिससे मिसरे की मात्रा किस आधार पर तय हुई इसका पता चलेगा और अभ्यास में सहायक होगा | जो बहूर(बहरें =बह्र का बहुवचन ) अलोकप्रिय हैं उन्हें छोड़ दिया गया है ताकि अधिकतर शाइर जिन बहूर का प्रयोग करते हैं आप उन पर अभ्यास कर सकें और आसानी से लिखना सीख सकें |

**

जिस अक्षर की मात्रा ग़ज़ल में गिराई गई है उसके ऊपर (')यह निशान अंकित किया गया है ताकि आपको ज्ञान हो सके कौन से दो मात्रा के अक्षर(दीर्घ या गुरू ) को एक मात्रा (लघु ) माना गया है | अगले पाठों में दी गई बहूर पर भी यदि आप पूरे मन से अभ्यास करते हैं तो आप ग़ज़ल के शिल्प पर पकड़ बना लेंगें | लेकिन अभ्यास आपको निरंतर करना है जिससे क्रम न टूटे | यदि बीच में हार मानकर कोई छोड़ देता है तो पुनः शुरू से शुरूआत करनी होगी यह ध्यान रहे | जो उस्ताद लोग छुपाते हैं वही सब गुर मैंने आसान शब्दों में आपको सिखाने की कोशिश की है |

**

बह्र के अनुसार फ़िल्मी गीतों का एक संकलन प्रस्तुत कर रहा हूँ ,इन गीतों की तक़्तीअ आपकी सुविधा के लिए की गई हैं जिसके आधार पर कौनसा लघु और कौनसा अक्षर गुरू (दीर्घ ) लिया गया है आपको मालूम हो जाएगा | इन गीतों के यु-ट्यूब लिंक भी आपके साथ शेयर कर रहा हूँ ताकि आप को गीत तलाश करने में कोई दिक्कत न हो |

**

 (25 )

बहर ए रजज़ मुसम्मन महजूफ़

अरकान- मुस्तफ़इलुन मुस्तफ़इलुन मुस्तफ़इलुन फ़अल

मापनी -2212  2212  2212 12 

गीत- हम लाये' हैं/ तूफ़ान से/ कश्ती निका/ल के =2212  2212  2212 12 https://www.youtube.com/watch?v=ddrx8288qwA

(26 )

बहर ए रजज़ मख़्बून मरफ़ू मुखल्ला  

मापनी=121  22 121  22 121  22  121  22

अरकान-मुफ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ऊलुन मुफ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ऊलुन

गीत-1 --नसीब में जिस/ के' जो लिखा था / वो' ते/री' महफ़िल-- में' काम आया 

=12122 /12 122 /1212 2 / 12 122 

https://www.youtube.com/watch?v=AoJ-iiWsLJA

गीत-2 -- .हज़ार बातें /कहे ज़माना /मे'री वफ़ा पे /यक़ीन रखना  

=12122 /12 122 /1212 2 / 12 122 https://www.youtube.com/watch?v=eB_rwdvByYc

गीत-3 -- छुपा/ लो' यूँ दिल' में' प्यार मेरा कि जैसे' मंदिर में' लौ' दिये  की 

=12122 /12 122 /1212 2 / 12 122 https://www.youtube.com/watch?v=QG5XxX5OF0k

(27 )

बहर ए मुतदारिक मुसम्मन सालिम

मापनी=212 212 212 212 

अरकान=फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन

**

गीत-1 --कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों =212 /212 /212 /212 https://www.youtube.com/watch?v=n6yTCblgAQQ

गीत-2 -- गीत गा/ता  हूँ मैं/ गुनगुना/ता हूँ मैं=212 /212 /212 /212 https://www.youtube.com/watch?v=Ays7xJK8UF8

(28 )

बहर ए मुतदारिक मुसम्मन सालिम 16 रुकनी 

मापनी=212 212 212 212 212 212 212 212 

अरकान=फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन

गीत-1 --तुम अगर/ साथ दे/ने का’ वा/दा करो/, मैं यूँ’ ही/ मस्त नग/मे सुना/ता रहूँ

=212 /212 /212 /212 / 212 /212 /212 /212

https://www.youtube.com/watch?v=rPIs4BD7_K0

गीत-2 --आप यूँ /ही अगर / हम से' मिल /ते रहे /देखिये / एक दिन / प्यार हो /जाएगा 

=212 /212 /212 /212 / 212 /212 /212 /212 

https://www.youtube.com/watch?v=3Ez_GyVEST0

(29 )

बहर ए मुतदारिक मुसद्दस सालिम

मापनी-=212 212 212 

अरकान =फाइलुन फाइलुन फाइलुन

गीत-1 --ज़िंदगी की न टूटे लड़ी =212 /212 /212 

https://www.youtube.com/watch?v=tELPCEj9wh0

गीत-2 --ज़िंदगी/ प्यार का/ गीत है =212 /212 /212 

https://www.youtube.com/watch?v=M9YGUkKphsg

(30 )

बहर ए मुतदारिक मुसम्मन अहजज़ आखिर 

मापनी-=212 212 212 2 

अरकान =फाइलुन फाइलुन फाइलुन फ़ा 

गीत-1 -- ज़िन्दगी/ इक सफ़र/ है सुहा/ना=212 /212 /212 / 2

 https://www.youtube.com/watch?v=D4dQoMXh-7k

गीत-2 --आज सो/चा तो आँ/सू भर आ/ये =212 /212 /212 / 2 https://www.youtube.com/watch?v=PcOfJLdIh1M

(31 )

बहर ए मुतदारिक मुसम्मन अहजज़ आखिर 16  रुकनी 

मापनी-=212 212 212 2  212 212 212 2 

अरकान =फाइलुन फाइलुन फाइलुन फ़ा 

गीत-1--इश्क़ में /हम तुम्हें/ क्या बता/यें/ किस क़दर/ चोट खा/ये हुए/हैं

=212/212/212/2/ 212/212/212 /2 

https://www.youtube.com/watch?v=Lz_7j1g9Veg

गीत-2 -- भर दो’  झो/ली मेरी /या मुहम्मद-- लौटकर/ मैं न जा /ऊँगा’ खाली

=212/212/2122-- 212/212/2122

https://www.youtube.com/watch?v=TQayTtJqEgM

(32 )

बहर ए मुतदारिक मुसम्मिन मखबून मक़तूअ महज़ूफ़

मापनी - 22 22 22 2 

अरकान -फैलुन फैलुन फैलुन फ़ा

गीत-1-- अच्छी सी गुड़ि/या ला/ना =22 /22 /22 /2 

https://www.youtube.com/watch?v=Ke5QWnrvVbo

(33 )

बहर ए मुतदारिक मुसम्मन अस्लम

मापनी-=22  22 22 22 

अरकान =फैलून फैलून फैलून फैलून

 ( इस बह्र की खासियत है इसमें 22  की जगह , 112 ,211  भी ले सकते हैं , इसे फैलून की बह्र भी कहा जाता है |

गीत-1--मैं पल /दो पल /का शा/यर हूँ=22 /22 /22 /22 

https://www.youtube.com/watch?v=QkGqpVYjLUw

गीत-2--दो दिल/ टूटे /दो दिल/ हारे=22 /22 /22 /22 

https://www.youtube.com/watch?v=JI_a781Z-Vc

(34 )

बहर ए मुतदारिक मुज़ाइफ़ (12 रूकुनी ) मखबून मक़तूअ महज़ूफ 

मापनी - 22 22 22 22 22 2 

अरकान -फैलुन फैलुन फैलुन फैलुन फैलुन फ़ा

गीत-1--फूलों का तारों का सबका कहना है=22 /22 /22 /22 /22 /2 https://www.youtube.com/watch?v=pNaku4zwRuM

गीत-2--देखो मैंने देखा है ये इक सपना =22 /22 /22 /22 /22 /2 https://www.youtube.com/watch?v=q7iZe8GY8jw

(35 )

बहर ए मुतदारिक मुज़ाइफ़( 16 रुकुनी ) मखबून मक़तूअ महज़ूफ 

(इसे बहरे-मीर भी कहते हैं )

मापनी - 22 22 22 22 22 22 22 2 

अरकान -फैलुन फैलुन फैलुन फैलुन फैलुन फैलुन फैलुन फ़ा

गीत-1-- कसमें /वादे /प्यार व/फ़ा सब/ बातें/ हैं बा/तों का/ क्या =22 /22 / 22 / 22 /22 /22 /22 /2 https://www.youtube.com/watch?v=oIiHAKDfksk

गीत-2--. बस्ती/ बस्ती /पर्वत/ पर्वत/ गाता/ जाये/ बनजा/रा =22 /22 / 22 / 22 /22 /22 /22 /2 https://www.youtube.com/watch?v=Ec4V8REAT5I

(36 )

बहर ए मुतदारिक मुज़ाइफ़ 16 रुकुनी मखबून मक़तू'अ 

(फैलुन की बह्र -इसमें 112 और 211  को भी 22  माना जाता है )

मापनी - 22 22 22 22 22 22 22 22  

अरकान -फैलुन फैलुन फैलुन फैलुन फैलुन फैलुन फैलुन फैलुन

गीत-1--जीवन/ से' भरी /तेरी/ आँखें/ मजबू/र करे /जीने/ के' लि/ए

=22 /22 / 22 / 22 /22 /22 /22 /22 https://www.youtube.com/watch?v=6VZDEcwcCak

गीत-2--दीवा/नों से/ ये मत/ पूछो/ दीवा/नों पे/ क्या गुज़/री है ।

=22 /22 / 22 / 22 /22 /22 /22 /22 https://www.youtube.com/watch?v=7eEgZkaBcfo

**

जिन साथियों ने पुराने अंक नहीं देखे हैं उनके लिए लिंक --

(1 https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/673427313216147/

(2 )https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/678984425993769/

(3 )https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/683627432196135/

(4 )https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/688289735063238/

(5 )https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/692840591274819/

(6)https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/697322907493254/

(7 )https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/701738800384998/

(8 )https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/706169423275269/

(9 )https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/710945876130957/

(10 ) https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/715609568997921/

(11 )https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/720102025215342/

(12 )https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/724901464735398/

(13 )https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/729878064237738/

(14 )https://www.facebook.com/groups/581036979121848?post_id=७३४७१९०१७०८६९७६

(15 )https://www.facebook.com/groups/581036979121848/permalink/739989296559948/

**

नोट-जो लोग मुफ़्त ग़ज़ल की यह शिक्षा लेना चाहते हैं ,वे "ग़ज़ल के मदरसा " के पाठ कहीं save कर लें ,या इस पोस्ट को share कर लें | जो SHARE एवं SAVE के झंझट से मुक्त रहना चाहते हैं वे यदि चाहें तो मेरी ई-बुक --"ग़ज़ल प्राथमिक शिक्षा" अमेजन डॉट इन से खरीद कर डाउनलोड कर सकते हैं| अभी इस बुक का पेपरबैक संस्करण उपलब्ध नहीं है | लिंक इस प्रकार है :- -https://www.amazon.in/dp/B089NDBGHR

No comments:

Post a Comment